महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्म जयंती पर भाजपा कार्यालय मीरजापुर जिला में गोष्ठी संपन्न हुई

मुख्य अतिथि श्रीमती अनामिका चौधरी ने कहा कि ज्योतिबा फुले माली जो पिछड़ी जाति से आते है,ने उस समय में समाज में फैले चरम पर भेद-भाव जात-पात, ऊंच-नीच के भेदभाव को जड़ से खत्म करने का संकल्प लेने के कारण ही ज्योतिबा फुले जी महात्मा कहलाएं गये। उन्होंने उस समय में फैले कुरूतियों को दूर करने के लिए सभी को शिक्षित करने का फैसला लिया और उनकी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने का वीणा उठाया तथा प्रथम महिला शिक्षक होने का गौरव प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम संयोजक रामकुमार विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा और संचालन सियाराम बिंद ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष वृज भूषण सिंह, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पूर्व मंत्री, विधायक रत्नाकर मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संतोष गोयल जिला महामंत्री, जगदीश सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष, निर्मला राय जिला उपाध्यक्ष, सोहन श्रीमाली पूर्व प्रांत सह कार्यवाह, विजय वर्मा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चुनार, हेमंत त्रिपाठी व कौशल श्रीवास्तव जिला मंत्री, संजय यादव जिला कोषाध्यक्ष भाजपा,नितिन गुप्ता के सभी जिलों एवं नगर के पदाधिकारी उपस्थित थे।
