Monday, March 16Ujala LIve News
Shadow

प्रयागराज के प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

प्रयागराज के प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला

एसएमसी स्कूल की प्रिंसिपल और शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।सिविल लाइंस थाने में दी गई तहरीर की जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

हमारे समाज में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा रखा गया है लेकिन आज के समाज में शिक्षक ही अपनी सम्वेदना खोते जा रहे है।एक छोटी होनहार छात्रा को बार बार अपमानित करना और उसे जलील करने का काम शिक्षिका रितिक मैथ्यू ने लगातार किया।इस बात की शिकायत छात्रा के पिता ने बार बार स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर ज्योति सी0जे0 से शिकायत की लेकिन न तो टीचर ने कोई बात सुनी न ही प्रिंसिपल ने,इसके बाद छात्रा के पिता शिक्षिका और प्रिंसिपल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी जिसके बाद मामले के सत्यता को जानकर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।अब इस मुकदमे की जांच सिविल लाइंस थाने से की जा रही है।

छात्रा की रीढ़ की हड्डी में काफी दिक्कत आ गई थी।जिसके बाद उसे साल भर तक बिस्तर पर रहना पड़ा।इलाज के बाद मानसिक रूप से टूट चुकी इस छात्रा को चिकित्सकों ने कुछ समय के लिए विशेष निर्देश के साथ स्कूल जाने की अनुमति दी।उसके बाद छात्रा के पिता ने स्कूल से अनुमति लेकर क्लास रूम तक छोड़ने और फिर वापस लेने की जिम्मेदारी उठाई ताकि छात्रा के ऊपर किसी तरह का मानसिक दबाव न पड़े और वह अन्य बच्चों के साथ पढ़ सके लेकिन टीचर ने छात्रा का उत्साह बढ़ाना तो दूर उसे अलग अलग तरीकों से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।उसे जिस बेंच पर बैठने में दिक्कत होती थी उसी बेंच पर बैठालती थी।उसे लगातार अन्य छात्राओं के सामने गलत शब्दों को बोलकर प्रताड़ित करती रहती थी।अब शिक्षिका और प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा लिख कर पुलिस जांच कर रही है।जल्द ही इस पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही की बात सिविल लाइंस पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *