जीवनशैली में सुधार डायबिटीज़ का उपचार – डॉ जी एस तोमर
जीवनशैली में सुधार डायबिटीज़ का उपचार - डॉ जी एस तोमर
आरोग्य भारती एवं झूँसी डॉक्टर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में डाबर के सौजन्य से “मैनेजमेंट ऑफ डायबिटीज़-एन इण्टीग्रल एप्रोच” विषय पर एक सीएमई का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ जी पी शुक्ला ने किया । मंच पर वरिष्ठ सर्जन डॉ अरविन्द श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वी के पाण्डेय, आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो.(डॉ) जी एस तोमर आयुर्वेद चिकित्सक डॉ विनोद कुमार एवं डॉ वी एन त्रिपाठी, उपस्थित रहे । संचालन आरोग्य भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ अवनीश पाण्डेय एवं एसोसिएशन के सचिव डॉ प्रमेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया । अपने उद्बोधन में विश्व आयुर्वेद मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जी एस तोमर ने डायबिटीज़ को एक जीवनशैली जन्य रोग बताया । इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...








