बच्चों में टीकाकरण तथा खानपान विषय पर कार्यक्रम आयोजित
बच्चों में टीकाकरण तथा खानपान विषय पर कार्यक्रम आयोजित
कुलदीप शुक्ला उजाला शिखर
केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान के चौथे दिन दिनांक 20 सितम्बर 2025 को बच्चों में टीकाकरण तथा खानपान विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता चिकित्सा निदेशक डॉ. संजीव कुमार हन्डू तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र नाथ ने की I इस कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ निदेशक डॉ. अनुराग यादव ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा बच्चों में टीकाकरण का महत्त्व तथा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तृत जानकारी प्रदान की l मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र नाथ ने बच्चों के टीकाकरण तथा खानपान का महत्त्व समझाया l इस कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ निदेशक डॉ. उषा यादव, (नोडल ऑफिसर एस. एन. एस. पी. ए.) ने सभा को संबोधित किया और टीकाकरण ...









