Friday, July 31Ujala LIve News
Shadow

रेलवे

अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में उत्तर मध्य रेलवे की टीम ने जीते 5 मेडल

अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में उत्तर मध्य रेलवे की टीम ने जीते 5 मेडल

रेलवे
अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में उत्तर मध्य रेलवे की टीम ने जीते 5 मेडल रिपोर्ट-कुलदीप शुक्ला महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे सतीश कुमार ने मिल कर किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन रायबरेली, उत्तर प्रदेश में दिनांक 23 अगस्त से 25 अगस्त, 2023 तक आयोजित 88वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में उत्तर मध्य रेलवे ने 5 पदक जीते। उत्तर मध्य रेलवे की टीम में 24 खिलाड़ी शामिल थे और इनमें से 5 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किये। उत्तर मध्य रेलवे की कुल पदक तालिका 1स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य रही। इसमें कविता यादव ने 10000 मीटर में स्वर्ण, 1500 मीटर में अजीत कुमार ने एवं लाँग जम्प में भुपिंदर ने रजत, 35 किलोमीटर वॉक में रमनदीप कौर और नंदिनी गुप्ता का 10000 मीटर में काँस्य जीत कर उत्तर मध्य रेलवे को गौरवांवित किया। उत्तर मध्य रेलवे की टीम ने महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री सतीश कुमार से उनके का...
ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने वालों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान

ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने वालों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान

रेलवे
ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने वालों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान संयुक्त अभियान चलाकर पेंट्रीकारों,पार्सल यानों,रिफ्रेशमेंट रूम व कोचों की सघन जांच,नियमों का उल्लंघन करने पर है कठोर सजा का प्रावधान,प्रयागराज मण्डल द्वारा ट्रेन में सफर करने के दौरान ज्वलनशील पदार्थ साथ लेकर चलने वाले यात्रियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत दिनांक 26.08.2023 से दिनांक 09.09.2023 तक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की विभिन्न ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर विशेष अभियान एवं औचक निरिक्षण किया जा रहा है | इस जाँच अभियान में रेल यात्रियों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है । ज्ञात हो कि ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करना न सिर्फ जानलेवा है अपितु एक दंडनीय अपराध भी है। रेलवे एक्ट 1989 की धारा 164 और 165 के तहत अगर कोई यात्री ट्रेन में पटाखे,स्टोव,गैस,पेट्रोल जैसे ज्वलनशील प...
उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन के तत्वावधान में महिलाओं के लिए पोषण शिविर का आयोजन

उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन के तत्वावधान में महिलाओं के लिए पोषण शिविर का आयोजन

रेलवे
उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन के तत्वावधान में महिलाओं के लिए पोषण शिविर का आयोजन   रिपोर्ट-कुलदीप शुक्ला केन्द्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज द्वारा स्पंदन क्लब, सूबेदारगंज में डॉ. रूबी रानी सिंह, अध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन/मुख्यालय/उ.म.रे./प्रयागराज के सानिध्य में संगठन की महिलाओं के लिए पोषण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में सभी महिलाओं का शरीर रचना विश्लेषण किया गया, जिसके माध्यम से शरीर में मौजूद वसा प्रतिशत, उपापचय दर, जल प्रतिशत , मांसपेशी एवं हड्डी का द्रव्यमान (Bone Mass) इत्यादि का परीक्षण किया गया। इसके उपरान्त वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ (Senior Dietician) श्रीमती अर्पणा सक्सेना, केन्द्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज द्वारा रिपोर्ट का विश्लेषण किया गया तथा पोषण संबंधी उचित परामर्श दिया गया । उक्त शिविर में श्रीमती ज्योत्स्ना गुप्ता, श्रीमती मीना माथुर,...
संसद सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित

संसद सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित

रेलवे
संसद सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित रिपोर्ट-कुलदीप शुक्ला मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मण्डल हिमांशु बडोनी एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशि भूषण द्वारा संसद सदस्यों की महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के साथ बैठक के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के दौरान वाणिज्य निरीक्षक राहुल दुबे ,वाणिज्य निरीक्षक ज्ञानेश्वर पटेल, वरिष्ठ लिपिक संजय कुमार, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं प्रचार निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।...
प्रयागराज मण्डल में उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता तन्त्र बैठक का आयोजन

प्रयागराज मण्डल में उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता तन्त्र बैठक का आयोजन

रेलवे
प्रयागराज मण्डल में उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता तन्त्र बैठक का आयोजन रिपोर्ट-कुलदीप शुक्ला प्रयागराज मण्डल कार्यालय के संकल्प सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी की अध्यक्षता एवं उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री आर. डी .यादव की उपस्थिती में मंडल की मान्यता प्राप्त यूनियन उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता तन्त्र बैठक का आयोजन किया गया | सर्वप्रथम वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी मनीष कुमार खरे ने इस बैठक में मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन के सभी पदाधिकरियों तथा उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत किया| वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी ने उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकरियों को सदैव रेल प्रशासन का सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया| इस अवसर पर बैठक में उपस्थित यूनियन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मंड...
महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे सुरक्षा बल के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का विस्तृत निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे सुरक्षा बल के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का विस्तृत निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रेलवे
 महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे सुरक्षा बल के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का विस्तृत निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश रिपोर्ट-कुलदीप शुक्ला ए०एन०सिन्हा, महानिरीक्षक-सह- प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त /रेलवे सुरक्षा बल/उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज, के द्वारा सूबेदारगंज(प्रयागराज) में स्थित रेलवे सुरक्षा बल के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। बल सदस्यों को फील्ड में ड्यूटी के दौरान आने वाली बाधाओ के निवारण के संबंध में आवश्यक कोर्स चलाने, बल सदस्यों के लिए नई टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर से संबंधित नए-नए विशेष कोर्स चलाकर बल सदस्यों को प्रशिक्षित करने, बल सदस्यों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने संबंधित कोर्स चलाने आदि के लिए निर्देशित किया। बैरक एरिया एवं क्लासरूम/प्रशानिक एरिया में बल सदस्यों के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया। ...
प्रयागराज मंडल के रेलवे आवासों में बिछाई जाएगी गैस पाइपलाइन

प्रयागराज मंडल के रेलवे आवासों में बिछाई जाएगी गैस पाइपलाइन

रेलवे
प्रयागराज मंडल के रेलवे आवासों में बिछाई जाएगी गैस पाइपलाइन रिपोर्ट-कुलदीप शुक्ला गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए प्रयागराज मंडल एवं इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुआ समझौता, प्रयागराज मंडल के संकल्प कक्ष में उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल एवं इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के मध्य रेलवे आवासों में गैस की पाइपलाइन बिछाने के मसौदे पर हस्ताक्षर किया गया I इस बैठक में इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड से आए हुए अधिकारियों ने रेलवे आवासों में गैस पाइप बिछाने के पूरे प्लान को मंडल रेल प्रबंधक महोदय के सामने क्रमबद्ध रूप से रखते हुए विस्तार से बताया | दोनों संगठनों द्वारा गैस आधारित अर्थव्यवस्था के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे निवासियों को सस्ते दाम पर पर्यावरण अनुकूल ईंधन का उपयोग करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक/ सामान्...
चिकित्सा सेवा में आध्यात्मिक विचारों की भूमिका” विषय पर सेमिनार का आयोजन

चिकित्सा सेवा में आध्यात्मिक विचारों की भूमिका” विषय पर सेमिनार का आयोजन

रेलवे
चिकित्सा सेवा में आध्यात्मिक विचारों की भूमिका” विषय पर सेमिनार का आयोजन रिपोर्ट- कुलदीप शुक्ला रेलवे के चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा हिन्दी से भावनात्मक रूप से जोड़कर सरकारी कामकाज में राजभाषा हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने एवं रेलकर्मी को बेहतर चिकित्सा सेवा देने के उद्देश्य से केन्द्रीय चिकित्सालय/प्रयागराज में प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक/उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज डॉ. जे. पी. रावत की अध्यक्षता में “चिकित्सा सेवा में आध्यात्मिक विचारों की भूमिका” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया । सेमिनार में मुख्य अतिथि तथा वक्ता के रूप में श्री शेषनाथ पुष्कर, भूतपूर्व राजभाषा अधिकारी थे । श्री शेषनाथ पुष्कर, भूतपूर्व राजभाषा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मानवता के प्रति प्रेम की भावना, आदर की भावना, सेवा की भावना, त्याग की भावना और सहयोग की भावना ही अध्यात्मिकता होती है और जो व...
सदभावना दिवस” शपथ ग्रहण आयोजित

सदभावना दिवस” शपथ ग्रहण आयोजित

रेलवे
सदभावना दिवस'' शपथ ग्रहण आयोजित रिपोर्ट-कुलदीप शुक्ला उत्तर मध्य  रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज के प्रांगण में ''सदभावना दिवस'' मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक उत्तर मध्य  रेलवे  सतीश कुमार ने उपस्थित सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ''सदभावना दिवस'' की निम्न शपथ दिलायी:- “मैं प्रतिज्ञा करता/करती हॅू कि मैं जाति, सम्प्र्दाय, क्षेत्र, धर्म, अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मसक एकता और सदभावना के लिए कार्य करूंगा/करूंगी। मैं पुन: प्रतिज्ञा करता/करती हॅू कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा/सुलझाउंगी”। इस अवसर पर मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस प्रकार के कार्यक्रम प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मण्डल में भी आयोजित किये गये।...
उत्‍तर मध्‍य रेलवे प्रधान कार्यालय में राष्‍ट्र का 77 वां स्‍वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्‍लास के साथ आयोजित

उत्‍तर मध्‍य रेलवे प्रधान कार्यालय में राष्‍ट्र का 77 वां स्‍वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्‍लास के साथ आयोजित

रेलवे
उत्‍तर मध्‍य रेलवे प्रधान कार्यालय में राष्‍ट्र का 77 वां स्‍वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्‍लास के साथ आयोजित सुबेदारगंज स्थित उत्‍तर मध्‍य रेलवे प्रधान कार्यालय प्रयागराज में राष्‍ट्र का 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्‍भ महाप्रबंधक सतीश कुमार द्वारा ध्‍वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक ने रेलवे सुरक्षा बल, भारत स्‍काउट एवं गाइड तथा सेंट जॉन एम्‍बूलेन्‍स ब्रिगेड की परेड का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने उल्‍लेखनीय कार्य करने वाले 22 रेल कर्मियों को पुरस्‍कृत भी किया। पुरस्कृत कर्मचारियों में शेलेन्द्र कुमार पाल-वरि अनु अभियंता, इंजीनियरिंग/ब्रिज ता. आगरा, अमित कुमार-वरि. इंजी. / सू.प्रौ. सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ, आशीष कुमार- आरक्षण पर्यवेक्षक, सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ. सतपाल सिंह- कार्या. अधीक्षक/ कार्मिक,...