विकसित भारत के लिए गांव के अंतिम पायदान तक पहुंचे विकास की किरण- गुरु प्रसाद
विकसित भारत के लिए गांव के अंतिम पायदान तक पहुंचे विकास की किरण- गुरु प्रसाद
देश के विकास के लिए उत्तर प्रदेश का समृद्ध होना आवश्यक- प्रोफेसर सत्यकाम
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के मानविकी विद्या शाखा के तत्वावधान में शनिवार को विकसित उत्तर प्रदेश @2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान के अंतर्गत विकसित उत्तर प्रदेश @2047 हमारा प्रयास और संभावनाएं विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक, फाफामऊ विधानसभा ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के लिए यह जरूरी है कि गांव के अंतिम पायदान पर विकास हो। विकसित भारत के लिए आर्थिक, शैक्षिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, स्वच्छता, स्वास्थ्य , स्वच्छ पर्यावरण, जल, बिजली, रोजगार की व्यवस्थाएं समुचित होना चाहिए। जनप्रतिनिधि श्री मौर्य ने कहा कि सरकार लघु कालीन एवं जन ...









