ओजोन की सुरक्षा समय की मांग – प्रोफेसर सिद्दीकी
ओजोन की सुरक्षा समय की मांग - प्रोफेसर सिद्दीकी
ओजोन संरक्षण एक चुनौती- प्रोफेसर सीमा सिंह
विश्व ओजोन दिवस पर मुक्त विश्वविद्यालय में हुआ व्याख्यान
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की समाज विज्ञान विद्या शाखा के अंतर्गत भूगोल विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी सह व्याख्यान माला का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता ने पुर्तगाल से ऑनलाइन प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रोफेसर ए आर सिद्दीकी, पूर्व अध्यक्ष भूगोल विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने आज आईजीआई के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन पुर्तगाल से अपना ऑनलाइन उद्बोधन प्रदान किया। प्रोफेसर सिद्दीकी ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में ओजोन की सुरक्षा, संरक्षा और परिवर्धन किया जाना समय की मांग है। यह कैसे किया जाए, हम कहां हैं और कैसे जीवन को बचाया जाए इस ...








