संभल जामा मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सर्वे का रास्ता साफ
संभल जामा मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सर्वे का रास्ता साफ
प्रयागराज। संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद में मंदिर पक्ष को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी जीत मिली है। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने सोमवार दोपहर भोजनावकाश के बाद इस मामले में आदेश सुनाया। कोर्ट ने मस्जिद कमेटी की पुनरीक्षण याचिका (रिवीजन ) खारिज करते हुए अंतरिम आदेश विखंडित कर दिया है। इससे सर्वे तथा अगली अदालती कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। संभल जामा मस्जिद कमेटी ने ट्रायल कोर्ट के नवंबर 2024 के उस आदेश के खिलाफ़ हाई कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दायर की थी जिसमें एडवोकेट कमिश्नर को मस्जिद का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया था। यह मस्जिद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) से संरक्षित है। सर्वेक्षण खिलाफ मस्जिद कमेटी सुप्रीम कोर्ट गई थी जिसने हाई कोर्ट में याचिका दायर करने का निर्देश दिया था।...








