नेटफ्लिक्स एंड चिल’ मैसेज वाली राखी ने बढ़ाया तापमान
'नेटफ्लिक्स एंड चिल' मैसेज वाली राखी ने बढ़ाया तापमान
रिपोर्ट-राजेश सरकार
नैनी, प्रयागराज। रक्षाबंधन में भाई के लिए राखी खरीदने से पहले एक बहन चाहती है कि, वो अपने भाई के लिए सबसे सुंदर राखी खरीदे और भाई की कलाई में बांधें। रक्षाबंधन आने से कई दिन पहले ही नैनी के मार्केट में तरह-तरह की रंग-बिरंगी खूबसूरत डिजाइन वाली राखियों से दुकानें सज गई हैं। एक से बढ़कर एक राखियों में सबसे खास राखी को चुनना बहनों के लिए बेहद मुश्किल भरा होता है। अब तक बाजार में फूल, पत्ती से लेकर भगवान तक कई तरह की राखियों की डिजाइन देखी जाती थी। हाल ये है कि अब ज्यादातर लोग अपनी कंपनी या ब्रांड को प्रमोट करने के लिए कस्टमाइज राखी बनाने लगे हैं। लेकिन जब प्रमोशन के चक्कर में मैसेज ही गलत चला जाए तो क्या प्रतिक्रिया होती है। इसकी मिसाल हाल ही में रेडिट पर एक राखी की तस्वीर से मिली है। ऐसा ही एक राखी सोशल नेटवर्क प...









