ग्रीष्म कालीन चित्रकला कार्यशाला में बनाई गई कृतियों की चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन
ग्रीष्म कालीन चित्रकला कार्यशाला में बनाई गई कृतियों की चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन
बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र सुंदर एवं प्रभावशाली हैं:डॉ.अग्रवाल
प्रयागराज। राज्य ललित कला अकादमी उ.प्र. (संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश) द्वारा आयोजित ग्रीष्म कालीन कला कार्यशाला में बनाए गए चित्रों की तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन करैली नयापुरा स्थित ब्लू बेल स्कूल में हुआ। प्रदर्शनी में 10 से 17 वर्ष तथा 18 से 25 साल के बच्चों द्वारा बनाए गए वाटर, एक्रेलिक आयल कलर के चित्र, ज्वेलरी एवं मूर्तियां प्रदर्शित की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल पूर्व विभागाध्यक्ष दृश्य कला विभाग ने कहा कि ऐसे बच्चे जिन्हें कला की कोई जानकारी ना हो उनके द्वारा इतनी सहजता से सुंदर चित्र बनाना काफी प्रभावित करते हैं। विशिष्ठ अतिथियों में श्री भानु प्रसाद तिवारी (पूर्व प्रधानाचार्य सर्वाय कालेज), आशुत...









