मनोज गुप्ता सहित प्रयागराज के पांच कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी सम्मान से सम्मानित किया गया
मनोज गुप्ता सहित प्रयागराज के पांच कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी सम्मान से सम्मानित किया गया
प्रयागराज l जन भवन (राज भवन) लखनऊ उत्तर प्रदेश के गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा आयोजित अकादमी सम्मान समारोह 2026 में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 2021 2022 2023 सन 2024 के लिए चयनित अकादमी सम्मान, सफदर हाशमी सम्मान एवं बीएम शाह सम्मान सहित कुल 51 विशिष्ट कलाकारों को जो संगीत,नृत्य, नाटक एवं लोक कलाओं के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान उत्कृष्ट सृजन,साधना तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रयागराज के चर्चित एवं प्रसिद्ध कलाकार मनोज कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश सरकार का संगीत का सबसे प्रतिष्ठित एवं सर्वोच्च सम्मान संगीत नाटक अकादमी अवार्ड 2023 के सुगम संगीत गायन वर्ग में प्रदान किया गया l विदित हो कि म...









