परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में भव्य डांडिया एवं गरबा नाइट का आयोजन, अभिनेत्री-सिंगर श्वेता चौहान की प्रस्तुति पर जमकर झूमे प्रयागराजवासी
परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में भव्य डांडिया एवं गरबा नाइट का आयोजन, अभिनेत्री-सिंगर श्वेता चौहान की प्रस्तुति पर जमकर झूमे प्रयागराजवासी
माता के भजनों से शुरू हुई संगीतमय शाम, लाइव बैंड, ढोल और डांडिया की धुन पर देर तक थिरके लोग
प्रतिष्ठित चैनल उजाला लाइव प्रोग्राम का मीडिया पार्टनर रहा
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अरैल घाट स्थित 20 एकड़ में फैले हरे-भरे परमार्थ त्रिवेणी पुष्प परिसर में भव्य डांडिया एवं गरबा नाइट का आयोजन किया गया। परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती (मुनि जी) के आशीर्वाद से आयोजित इस सांस्कृतिक उत्सव में शहरवासियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। अभिनेत्री एवं सिंगर श्वेता सिंह चौहान की शानदार प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। उन्होंने सर्वप्रथम माता रानी के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया और फिर गरबा एवं डांडि...









