देश की आर्थिक व्यवस्था का मेरुदंड है अग्रवाल समाज बनेगा बहुउद्देशीय अग्रसेन भवन एवं उच्च स्तरीय कालेज डाक्टर नीरज अग्रवाल की टीम का 14 सूत्रीय चुनावी संकल्प पत्र जारी
देश की आर्थिक व्यवस्था का मेरुदंड है अग्रवाल समाज
बनेगा बहुउद्देशीय अग्रसेन भवन एवं उच्च स्तरीय कालेज
डाक्टर नीरज अग्रवाल की टीम का 14 सूत्रीय चुनावी संकल्प पत्र जारी
प्रयागराज। अग्रवाल समाज की देश के चतुर्दिक विकास में अग्रणी भूमिका रही है। हमारा समाज देश की आर्थिक व्यवस्था का मेरुदंड है। अग्रवाल समाज, प्रयागराज का होने वाला चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है। हमारी कोशिश होगी कि अग्रवाल समाज को हर शिक्षा, व्यवसाय समेत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जायें। यह संकल्प रविवार को अग्रवाल समाज के आगामी चुनाव में डाक्टर नीरज अग्रवाल की टीम के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुरारी लाल अग्रवाल ने दुहराया। श्री अग्रवाल सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
चुनावी संकल्प पत्र जारी करते हुए अपनी प्राथमिकताओं के बारे में मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि वे सदस्यों की संख्या एक हज...









