कनकधारा मातृशक्तियों ने किया नव निर्वाचित उपमहापौर का सम्मान
कनकधारा मातृशक्तियों ने किया नव निर्वाचित उपमहापौर का सम्मान
नारी शक्ति सप्ताह के अंतर्गत कनकधारा संस्था की अध्यक्ष प्रख्यात गायिका स्वाती निरखी और सचिव रीता सक्सेना सहित ग्लोबल ग्रीन्स एवं सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारीयों एवं महिला उद्यमियों ने मिलकर नवनिर्वाचित उप महापौर श्रीमती सुनीता दरबारी को कनकधारा शक्ति सम्मान प्रदान किया। इस क्रम में महिला उद्यमियों की विशेष उपस्थिति रही, यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी की महिला सशक्तिकरण नीति के तहत सभी महिलाओं ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मान किया । इस मौके पर उपमहापौर महोदया ने सभी मातृ शक्तियों को सफलता का संदेश दिया और साथ ही साथ सरकार की अनेक योजनाओं से अवगत कराया जिससे सभी महिला उद्यमियों का विकास हो सके और सहायता मिल सके ।इसके अतिरिक्त सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल और पार्षद पंकज जयसवा...









