सीताराम के जयकारे से गूंजा पीवीआर,चार दिन में 25 हजार लोगों ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’
सीताराम के जयकारे से गूंजा पीवीआर,चार दिन में 25 हजार लोगों ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’
*बड़ी संख्या में वृद्ध एवं बुजुर्ग भी पहुंचे पीवीआर, भक्ति और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत रहा माहौल*
*कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने 17 से 20 सितंबर तक लोगों को निःशुल्क दिखाई फिल्म
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित पीवीआर में 17 से 20 सितंबर तक लोगों को फिल्म ‘हनुमान अंश’ निःशुल्क दिखाई गई। चार दिनों तक चले इस विशेष आयोजन में करीब 25 हजार लोगों ने फिल्म का आनंद लिया।
फिल्म देखने के लिए पीवीआर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। युवाओं और महिलाओं के साथ ही बड़ी संख्या में वृद्ध एवं बुजुर्ग भी...





