प्रधानमंत्री के आह्वान पर साँसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक की सफाई एवँ सफाई कर्मियों का किया सम्मान
प्रधानमंत्री के आह्वान पर साँसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक की सफाई एवँ सफाई कर्मियों का किया सम्मान
जबलपुर (उमा शंकर मिश्र)
स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी :- राकेश सिंह,बीजेपी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष और उनकी टीम ने किया सामूहिक श्रमदान,प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर महात्मा गांधी जी की जयंती के एक दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया इसी क्रम में पश्चिम विधानसभा अंतर्गत पिसनहारी मढ़िया के पास नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक में साँसद एवँ पश्चिम विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी राकेश सिंह ने महाराणा प्रताप मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ परिसर की सफाई की। इस अवसर पर राकेश सिंह ने सफाई कर्मियों का सम्मान करते हुए उन्हें माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र दिए।
साँसद राकेश सिंह ने इस अवसर पर क...









