अल्पसंख्यक कांग्रेस ने बिल्किस बानो के दोषियों को छोड़ने का किया विरोध
अल्पसंख्यक कांग्रेस ने बिल्किस बानो के दोषियों को छोड़ने का किया विरोध
अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरशद अली की अध्यक्षता में आज अल्पसंख्यक कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य न्यायधीश सर्वोच्च न्यायालय भारत को वाया एसीएम प्रथम को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर अरशद अली ने कहा बिल्किस बानो मामले में उम्र क़ैद की सज़ा पाए 11 दोषियों को गुजरात सरकार द्वारा रिहा कर दिये जाने को न्याय में आस्था को तोड़ने वाला बताया है।
अरशद अली ने कहा कि दोषियों को एक निश्चित अवधि तक सज़ा भुगतने के बाद रिहाई की व्यवस्था तो है लेकिन इसका राजनीतिक इस्तेमाल करते हुए जघन्यतम अपराधियों को रिहा नहीं किया जाना चाहिए। इससे गलत नज़ीर बनेगी। बिल्किस बानो मामले में 14 लोगों की हत्या, बिल्किस के साथ सामूहिक बलात्कार और उनके अजन्मे बच्चे की हत्या शामिल थी। अरशद ने कहा बिल्किस को न्याय त...









