आने वाली पीढ़ियों के लिए व देश को एसआईआर की जरूरत : महेश चंद्र श्रीवास्तव
आने वाली पीढ़ियों के लिए व देश को एसआईआर की जरूरत : महेश चंद्र श्रीवास्तव
प्रयागराज
सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में एसआईआर समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि एसआईआर की समय सीमा समाप्त होने वाली है ऐसे में बचे हुए दिनों में कार्यकर्ता पूरी मेहनत से अभियान में लग जाएं। 31 दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित होगी 30 जनवरी तक आपत्ति होगी, 28 फरवरी को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित होगी। महानगर प्रभारी ने कहा कि नए वोटर बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता फार्म 6 भरवाने के लिए जुट जाएं। जो लोग 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं उन्हें गणना पत्रक नहीं भरना होगा, बल्कि इसके लिए फार्म संख्या 6 को भरा जाना है। ये फार्म बीएलओ के पास या बूथ पर मिल जाएगा। आनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। इन कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है। ये स...









