राजसी वैभव के साथ भक्तों को सजीव दर्शन देने निकले श्रीकृष्ण- बलदाऊ
राजसी वैभव के साथ भक्तों को सजीव दर्शन देने निकले श्रीकृष्ण- बलदाऊ
शंखनाद के साथ हुआ दल का शुभारंभ, रंग बिरंगी रोशनी से नहाया सुलेम सरांय
प्रयागराज। सुलेम सरांय का प्राचीन दधिकांदो मेला अपनी पूरी दिव्यता और भव्यता के साथ सैकड़ो वर्ष पुरानी धार्मिक परपंरा का निर्वहन करते हुए रविवार को रात्रि आठ बजे सुलेम सरांय स्थिति ठाकुर द्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ के पूजा-आरती के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों वर्ष पुराने प्राचीन दधिकांदो मेले में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की विधि-विधान से पूजा अर्चना व आरती मुख्य अतिथि बाघमबंरी मठ के महंत बलवीर गिरी जी महाराज व
विशिष्ट अतिथि सांसद प्रवीण पटेल, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व सांसद केशरी देवी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता और डॉ. सुशील कुमार सिन्ह...









