राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन का किया आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन का किया आयोजन
प्रयागराज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,भाग दक्षिण, माधव नगर, प्रयागराज में विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रीतम नगर स्थित गोकुल पार्क में विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन का आयोजन स्वयंसेवकों के द्वारा किया गया, शस्त्र पूजन स्वयंसेवकों के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया, इसके उपरांत प्रांत सोशल मीडिया श्रीमान चारु मित्र जी ने सनातन धर्मियों को राष्ट्रीय हित के लिए कार्य करने के लिए संबोधित किया
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान किस प्रकार से छद्म रूप से हिंदुओं के सहिष्णुता का दुरुपयोग कर उनके हितों की तिलांजलि दे दी गई,जबकि सनातन धर्म में शास्त्र के साथ शस्त्र पूजा की का बड़ा महत्व है, कार्यक्रम में नगर संचालक श्रीमान विजय जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने चार वाहिनी बनाकर, एक घोष की ...









