पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने विपक्ष पर बोला हमला
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने विपक्ष पर बोला हमला
प्रयागराज । पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि 'फुटकर हार पर थोक में हाहाकार ,मचाने में लगे विपक्षी सियासी सूरमाओं को निराशा हाँथ लगेगी और उत्तर प्रदेश में भाजपा और मज़बूत हो कर उभरेगी।
अपने पैतृक गांव भदारी में मुहर्रम में शामिल होने आए नक़वी ने उत्तर प्रदेश के घटनाक्रम पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को ज़ीरो से हीरो बनाने वाले समर्पित।
प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं ने ऐसे कई उतार-चढ़ाव देखें हैं,1999 में अटल जी की सरकार के समय इसी उत्तर प्रदेश में भाजपा 60 सीटों से घटकर 29 सीटों पर और,2004 में 29 से 10 रहगई ,वहीं 2009 में 15 सीटों पर संतोष करना पड़ा,लेकिन 2014 में 71 और 2019 में 65 सीटें जीतीं,2024 ...









