सनातन धर्म की रक्षा एवं प्रचार-प्रसार में जीवन किया समर्पित- नारायणाचार्य शांडिल्य जी
सनातन धर्म की रक्षा एवं प्रचार-प्रसार में जीवन किया समर्पित- नारायणाचार्य शांडिल्य जी
नारायणाचार्य को जगद्गुरु रामानुजाचार्य की उपाधि
माघ मेल स्थित वैकुण्ठ धाम आश्रम में पट्टाभिषेक महोत्सव का आयोजन
प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र स्थित प्रयाग पीठाधीश्वर रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य जी श्री वैकुण्ठ धाम आश्रम के सही शिविर में बुधवार को श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर नारायणाचार्य शांडिल्य जी का पट्टाभिषेक किया गया। इस मौके पर स्वामी श्रीधराचार्य जी की ओर से शांडिल्य जी को "जगद्गुरु रामानुजाचार्य" पद पर अलंकृत किया गया। नारायणाचार्य जी को उत्तरीय ओढ़ाकर श्रीधराचार्य जी महाराज के साथ काशी सुमेरू पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानन्द सरस्वती ने "जगद्गुरु रामानुजाचार्य" की उपाधि प्रदान करने के साथ मंगल शासन, सनातन धर्म की रक्षा की अपेक्षा की गयी।
इससे पहले मंगलाचरण पूजन...









