तीर्थराज में नव दंपत्तियों को मिला अयोध्या के राम दरबार का चित्र,संगम नगरी में हुई 15 जोड़ों की अनूठी शादी
तीर्थराज में नव दंपत्तियों को मिला अयोध्या के राम दरबार का चित्र,संगम नगरी में हुई 15 जोड़ों की अनूठी शादी
रिपोर्ट-आलोक मालवीय
संगम नगरी प्रयागराज में जायसवाल समाज ने 14 वें सामुहिक विवाह का आयोजन किया।इस आयोजन का उद्देश्य 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की मूर्ति स्थापना के लिए लोगों को जागरूक करना था।इस शादी में बैंड था,बाजा था,बाराती थे और घराती थे और सभी के मन में थे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम,सामुहिक विवाह के आयोजकों ने इस समारोह को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के मंदिर को समर्पित कर दिया।
सामुहिक विवाह समारोह के पोस्टर और होर्डिंग में ये साफ दिख रहा था।हर जगह बसे थे बस श्री राम।15 जोड़ों का जयमाल कराया गया और उनको श्री राम दरबार देकर राम के आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी गई।साथ ही 22 जनवरी के बाद एक बार अयोध्या के राम लला का दर्शन करने के लिए प्रेरित भी किया।
...









