प्रयागराज माघ मेले में स्व. डॉ उत्तम चंद शास्त्री पाठक जन्मशताब्दी दो दिन की कार्यशाला सम्पन्न
प्रयागराज माघ मेले में स्व. डॉ उत्तम चंद शास्त्री पाठक जन्मशताब्दी दो दिन की कार्यशाला सम्पन्न
रिपोर्ट:अचार्य श्री कांत शास्त्री
युवा पीढ़ी संस्कृत के महान् मनीषियों, कवियों एवं उनकी रचनाओं से परिचित हों : कृषि मंत्री, अरुणाचल प्रदेश
प्रयागराज में स्व. डॉ उत्तम चंद शास्त्री पाठक जन्मशताब्दी दो दिन की कार्यशाला सोमवार को सम्पन्न हुई,कार्यक्रम के अध्यक्ष परम श्रद्धेय गोवर्धन पुरी के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देव तीर्थ जी थे। इस अवसर अधोक्षजानंद देव तीर्थ जी ने कहा कि कहा कि संस्कृत सभी भाषाओँ की जननी है,इसलिए समाज में इसकी स्वीकार्यता पर बल देना चाहिए। समाज में संस्कृत भाषा को समझने एवं संस्कृत अध्ययन के लिए सभी को प्रेरित करने की इस समय जरूरत है। इससे संस्कृत में संकलित वैज्ञानिक तथ्यों से समाज एवं राष्ट्र का समेकित विकास होगा। स्वर्गीय डॉ उतम...









