DM और SSP ने किया रामलीला मार्गों और दुर्गा पूजा पंडालो का निरीक्षण
DM और SSP ने किया रामलीला मार्गों और दुर्गा पूजा पंडालो का निरीक्षण
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रामलीला कमेटी कटरा, पथरचट्टी-रामबाग एवं पजावा-अतरसुइया, पंडालो सहित विभिन्न मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी ने राम दल वाले मार्गों पर साफ-सफाई, विद्युत के तारों एवं सड़कों की मरम्मत सहित अन्य व्यवस्थाओं को तत्काल ठीक कराये जाने के दिए निर्देश
फायर बिगे्रड के अधिकारियों को सभी पण्डालों में फायर सेफ्टी उपकरणों को रखने तथा कमेटी के लोगो को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिए जाने के लिए कहा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था किए जाने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने दशहरा एवं दुर्गापूजा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत ब...








