Monday, March 16Ujala LIve News
Shadow

माफ़िया डॉन अतीक अहमद के 2 नाबालिग बेटे बाल सुधार गृह से बालिग होने पर अतीक की बहन को सुपुर्द किये गए

माफ़िया डॉन अतीक अहमद के 2 नाबालिग बेटे बाल सुधार गृह से बालिग होने पर अतीक की बहन को सुपुर्द किये गए

आलोक मालवीय
प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से माफ़िया अतीक अहमद के 2 बेटे बाल संरक्षण गृह में था। हालांकि, 5 अक्टूबर को अहजम बालिग हो गया।अहजम के साथ आबान भी बाल संरक्षण गृह में था।
माफिया अतीक अहमद के चौथे बेटे अहजम और पांचवें बेटे आबान को बाल सुधार गृह राजरूपपुर से रिहा कर दिया गया है. चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के आदेश पर अतीक के दोनों बेटों की रिहाई हुई।अहजम और आबान को अतीक की बहन और बेटों की बुआ शाहीन की सुपुर्दगी में सौंपा गया है।
अहजम के साथ आबान के छूटने पर संस्पेंस अंतिम समय तक बरकरार था।लेकिन सीडब्लूसी ने उसे भी छोड़ने का फैसला लिया।
माफ़िया डॉन अतीक की बहन शाहीन ने दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर रखी थी इस अर्जी पर आज कोर्ट में सुनवाई होनी है. सुप्रीम कोर्ट में आज सीडब्ल्यूसी को जवाब दाखिल करना है. कोर्ट ने बच्चों की कस्टडी पर सीडब्ल्यूसी को निर्णय लेने का निर्देश दिया था।इस निर्देश का पालन करते हुए अतीक के बेटों की रिहाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *