Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

“आओ खुशियों के दीप जलायें”दीपावली पर होगी सात्विक दीपावली

“आओ खुशियों के दीप जलायें”दीपावली पर होगी सात्विक दीपावली

सामाजिक सांस्कृतिक संस्था “सात्विक” 10 वर्षों से सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रही है। “सात्विक” संस्था पिछले चार वर्षों से दीपावली के अवसर पर नगर के मूक बधिर, दिव्यांग, अनाथ बच्चो व वृद्धाआश्रम के असहाय बुज़ुर्गो के साथ दीपावली पर्व मनाती आयी हैं। पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी 5 नवम्बर 2023 को दीपावली की खुशियाँ बाटने का मन संजोया है। दीपावली हो ईद या होली : ख़ुशी और उल्लास के इन पर्वो पर जहां हर तरफ बच्चो के चेहरे उमंग और खुशियों से खिले होते है, वही समाज मे तमाम ऐसे बच्चे भी है जो इन सारे तीज त्योहारों से बेखबर उनके मासूम चेहरे मुरझाये रहते है और उन बेसहारा बुज़ुर्गो के साथ जो अपनों के होते हुए भी उनके साथ रह नहीं सकते , उनके साथ त्योहार खुशियाँ नहीं मना सकते।

ऐसे बुज़ुर्गो और बच्चो के चेहरों पर खुशियाँ बिखेरने और त्योहारों का आनंद दिलाने के लिए रविवार 5 नवम्बर,2023 को प्रयाग संगीत समिति, कमला नेहरू रोड, प्रयागराज मे चैरिटेबल म्यूजिकल कार्यक्रम “आओ खुशियों के दीप जलायें” के साथ दीपावली का पर्व मनाया जायेगा। कार्यक्रम के माध्यम से लगभग दिव्यांग, अनाथ व गरीब बच्चों और वृद्धआश्रम के बुज़र्ग लोगो को दीपावली की मिठाइयाँ एवं उपहार देने का संकल्प लिया है।

संस्था के सचिव मोहम्मद अफजल ने अपील की है की आये हम सब अपने व्यस्त जीवन से कुछ पल इन निशक्त बच्चो और असहाय चेहरों पर मुस्कान लाने मे लगाए तो शायद तभी हमारे जीवन का मकसद पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *