Wednesday, March 18Ujala LIve News
Shadow

मृत्युंजय हिंदुओ के कारण भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ-प्रवीण भाई तोगड़िया 

मृत्युंजय हिंदुओ के कारण भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ-प्रवीण भाई तोगड़िया 

रिपोर्ट आलोक मालवीय 

प्रयागराज।मृत्युंजय हिंदुओ के कारण भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। प्रयागराज पहुंचे फायर ब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया ने कार सेवकों के बलिदानों को नमन किया।हिन्दू हृदय सम्राट कहे जाने वाले प्रवीण भाई तोगड़िया ने राम भक्त कार सेवकों का फिर से अहवाहन करते हुए कहा की मैने जब भी कार सेवकों को बुलाया वो गोलियां और लाठी खाने के लिए आगे आए हैं।आज जब राम मंदिर बन गया है तो मैं कार सेवकों को फिर से आहवाहनित करता हूं की वो 24 जनवरी को फिर से अयोध्या कूंच करें।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का सामूहिक दर्शन साथ में करने के लिए।संगम नगरी में डाक्टर प्रवीण तोगड़िया ने लेटे हुए हनुमानजी का दर्शन पूजन किया।

अयोध्या जाने से पहले प्रयागराज में अपने पूर्व परिचित डॉक्टर विक्रम निगम के घर प्रवीण भाई तोगड़िया पहुंचे थे।उन्होंने अपने डाक्टरी पेशे के साथ राम जन्म भूमि आन्दोलन की बातों को साझा किया।तोगड़िया ने कहा कि राम जन्म भूमि के बाद हिंदुओं की समृद्धि को बढ़ाने का काम करेंगे तोगड़िया।उन्होंने कहा की पूरे देश में मंदिर निर्माण की खुशी मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *