Tuesday, March 17Ujala LIve News
Shadow

माघ मेला क्षेत्र में केनरा बैंक मोबाइल एटीएम वैन का हुआ शुभारम्भ

माघ मेला क्षेत्र में केनरा बैंक मोबाइल एटीएम वैन का हुआ शुभारम्भ

रिपोर्ट कुलदीप शुक्ला

माघ मेला-2024 में आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों व आमजन की सुविधा हेतु सेक्टर नं0 02 में रिजर्व पुलिस लाइन के समीप केनरा बैंक के मोबाइल एटीएम वैन का पुलिस उप-महानिरीक्षक/प्रभारी माघ मेला डा0 राजीव नारायण मिश्र IPS द्वारा फीता काट कर शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख, केनरा बैंक शिवराम मिश्र व अन्य बैंक के अधिकारियो के द्वारा पुलिस उप-महानिरीक्षक को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा बताया गया कि केनरा मोबाइल वैन एटीएम प्रतिदिन प्रातः 10.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक माघ मेला क्षेत्र में उपस्थित रहेगी जिसका आवश्यकतानुसार श्रद्धालु/स्नानार्थी व आमजन उपयोग कर सकते हैं । प्रभारी माघ मेला द्वारा केनरा मोबाइल एटीएम वैन की सुविधा मेंला क्षेत्र मे उपलब्ध कराने हेतु उपस्थित बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों का आभार प्रकट किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *