Wednesday, March 18Ujala LIve News
Shadow

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनना परम सौभाग्य हैः नन्दी

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनना परम सौभाग्य हैः नन्दी

पीढ़ियों और पूर्वजों का पुण्य फलित हुआ,पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दीमं,त्री नन्दी ने राम मंदिर निर्माण के लिया किया था 1.25 करोड़ का दान, अयोध्या में प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ सम्मिलित हुए। जिन्हें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आमंत्रित किया गया था।

500 वर्षों के संघर्ष के बाद प्रभु श्री राम के आगमन की बेला पर आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मलित होते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि अगर कहूँ कि आज हमारे, अभिलाषा जी, पूरे परिवार और पीढ़ियों के लिए जीवन का सबसे बहुमूल्य दिन है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि अयोध्या प्रभु श्रीराम जी की अयोध्या है, सनातन आस्था की ऊर्जापुंज अयोध्या है और दिव्य, भव्य और नव्य अयोध्या है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि पूरे देश-दुनिया से मात्र 7,700 अतिथि प्रांगण में मौजूद थे। किन्तु हमारा मानना है कि हम सब प्रभु के सम्मुख अतिथि नहीं बल्कि उनके अनन्य सेवक के रूप में बैठे थे। सौभाग्यशाली रामभक्तों में सम्मिलित होना हमारा और अभिलाषा जी पर साक्षात् प्रभुकृपा एवं आशीर्वाद है! धन्य हूँ, भावविभोर हूँ।
अयोध्याधाम में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित रहना सुखद है, शब्दों की व्याख्या से परे है। सच कहूँ तो कभी सोचा नहीं था कि अध्यात्म की दिव्यता और ऊर्जा को इतने करीब से अनुभव करने का अवसर मिलेगा!
समस्त प्रयागराजवासियों के लिए प्रभु श्रीराम जी से मंगल की प्रार्थना की। सभी के सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की अर्जी प्रभु रामलला सरकार के चरणों में निवेदित की। निश्चित पीढ़ियों और पूर्वजों का पुण्य फलित हुआ! अयोध्या जी में नवनिर्मित भव्य व दिव्य मंदिर में प्रभु श्री रामलला जी की प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बनना परम सौभाग्य है! यह अनुभूति अदभुत है, अद्वितीय है, अविस्मरणीय है! सदियों की प्रतीक्षा, असंख्यक बलिदान, दीर्घ संघर्ष के बाद यह स्वर्णिम अवसर आया है! यह प्रत्येक सनातनी के लिए गौरव व भावुकता का समय है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *