Wednesday, March 18Ujala LIve News
Shadow

हर मंदिर को अयोध्या की तरह सजाएं, आस्था और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है स्वच्छ तीर्थ अभियानः नन्दी

हर मंदिर को अयोध्या की तरह सजाएं, आस्था और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है स्वच्छ तीर्थ अभियानः नन्दी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुई भव्य तैयारीश,हर दक्षिणी के 134 मंदिरों पर होगा प्रसाद वितरण,500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर कोई उत्साह में है। अयोध्या के साथ ही सभी मंदिरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मुट्ठीगंज स्थित ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर में श्रमदान कर साफ-सफाई की। भगवान भोलेनाथ को स्नान कराया और फिर पूजा अर्चना कर कल्याण की कामना की।

मंत्री नन्दी ने कहा कि स्वच्छ तीर्थ अभियान आस्था और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हर कोई अयोध्या पहुंच पाए यह सम्भव नहीं है इसलिए अपने आस-पास के देव स्थानों और मंदिरों को ही अयोध्या की तरह सजा कर वहां दीपावली मनाएं। अयोध्या में प्रभु श्री राम के आगमन की खुशियां मनाएं और भव्य तरीके से प्रभु श्री राम का स्वागत करें। इस दौरान प्रयागराज महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मुट्ठीगंज मण्डल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, महामंत्री परमानन्द वर्मा आदि पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


22 जनवरी को मंत्री नन्दी द्वारा प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 134 मंदिरों पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। जिसकी जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। 100 से अधिक मंदिरों पर झण्डी से सजावट कराई जा रही है। वहीं मंत्री नन्दी द्वारा प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मीरापुर में गया निषाद की गली के सामने हनुमान मंदिर, ककरहा घाट हनुमान जी मंदिर, कीडगंज स्थित निम्बार्क आश्रम, चौक ऊंचा मण्डी स्थित मुकुन्देश्वर महादेव मंदिर, मुट्ठीगंज में बड़ा चौराहा पर हनुमान मंदिर के पास और शहराराबाद में शंकर जी मंदिर के पास व नैनी क्षेत्र में महेवा गेट दुर्गा मंदिर के पास, मनकामेश्वर मंदिर एडीए नैनी के पास एलईडी लगवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *