संगम नगरी से उठी मांग अबकी बार प्रियंका गांधी,प्रयागराज लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की हुई मांग

रिपोर्ट आलोक मालवीय
प्रयागराज।संगम नगरी प्रयागराज से कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाए जाने की मांग की है।समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद प्रयागराज लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है।इस बात से उत्साही कांग्रेसियों ने गांधी नेहरू परिवार के पैतृक निवास स्थान आनंद भवन पहुंच कर प्रियंका गांधी को प्रयागराज सीट से चुनाव लड़ाने की मांग की है।एक बार फिर से प्रयागराज से कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने उठाई मांग की प्रयागराज के इलाहाबाद लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाया जाए।इस के बाबत कांग्रेसियों ने बकायदा प्रियंका गांधी का पोस्टर लेकर नारेबाजी की।
