Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

हंडिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध अफीम की खेती करने वाले को किया गिरफ्तार

हंडिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध अफीम की खेती करने वाले को किया गिरफ्तार

 

रिपोर्ट कमलेश गुप्ता

जनपद प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इमामगंज चौकी के नोनरा परतीपुर गांव में अवैध अफीम की खेती करने की जानकारी अधिकारियों को मिली। जानकारी के अनुसार नोनरा परतीपुर निवासी विजय मौर्या पुत्र राममिलन द्वारा अवैध अफीम की खेती की जा रही थी जानकारी के बाद मौके पर पहुंची इमामगंज पुलिस ने खेत को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और अफीम की खेती करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है जानकारी मिलते ही एसीपी हंडिया पंकज लवानिया थाना प्रभारी हंडिया ब्रिज किशोर गौतम तहसीलदार हंडिया आकांक्षा मिश्रा आबकारी इंस्पेक्टर पारूल चौधरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और अवैध खेती को कब्जे में लेकर आगे की विधिक करवाई की गई। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इमामगंज पुलिस के नाक के नीचे कितनी बड़ी अवैध कालाबाजारी की जा रही थी पुलिस को खबर क्यों नहीं हुई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *