Friday, August 8Ujala LIve News
Shadow

“सेवा ही संकल्प” यह केवल नारा नहीं हमारे सरकार की प्राथमिकता है:नन्दी

Ujala Live

“सेवा ही संकल्प” यह केवल नारा नहीं हमारे सरकार की प्राथमिकता है:नन्दी

*मंत्री नन्दी के पहल पर जनवरी-फरवरी में 61 लोगों को ईलाज के लिए उपलब्ध कराई गई 1.23 करोड़ की धनराशि*

*आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराई जा रही धनराशि*

*मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*

*हर महीने दो से तीन दर्जन बीमार लोगों को ईलाज के लिए मिल रहा आर्थिक सहायता का लाभ*

“सेवा ही संकल्प” यह केवल नारा नहीं बल्कि मोदी और योगी सरकार की प्राथमिकता है। लोगों की सेवा अपना प्रथम कर्तव्य मानते हुए पूरी सरकार लोगों की मदद में जुटी हुई है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की पहल पर जनवरी और फरवरी के महीने में प्रयागराज के साथ ही अन्य जनपदों एवं क्षेत्रों के 61 पीड़ितों यानी गम्भीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को ईलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ 23 लाख 97 हजार 265 रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। जिसकी मदद से कई लोगों को जीवनदान मिला।
मंत्री नन्दी के पहल पर प्रत्येक महीने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्र व जनपदों के गम्भीर रूप से बीमार दो से तीन दर्जन लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी बेहतर से बेहतर ईलाज करा सकें और अपना जीवन बचा सकें।
मंत्री नन्दी ने कहा कि क्षेत्र की जनता का सुख दुख हमारा सुख दुख है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और हर मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। असाध्य एवं गम्भीर रोगों से ग्रसित व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ईलाज कराने के लिए भटकना न पड़े, परेशान न होना पड़े इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी खजाना खोल रखा है। मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त धनराशि गम्भीर रूप से बीमार लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। पीड़ितों तक सहायता उपलब्ध कराने में तनिक भी देरी नहीं की जा रही है। वर्ष 2023 मे प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के साथ ही अन्य क्षेत्रों के करीब 400 लोगों को गम्भीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए 9 से दस करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराई गई।
मंत्री नन्दी ने बताया कि आर्थराइटिस, हृदय रोग, कैंसर, किडनी, हड्डी रोग आदि गम्भीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए वर्ष 2024 में लोगों की आर्थिक मदद किए जाने का सिलसिला जारी है। जनवरी 2024 में 27 लोगों को ईलाज के लिए 50 लाख 91 हजार रूपए और फरवरी महीने में 34 लोगों को 73 लाख 06 हजार 265 रूपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में उपलब्ध कराई गई, जिससे बेहतर ईलाज होने पर कई लोगों की जान बचाई जा सकी। जिनमें प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर, अहमदगंज, जीटीबी नगर, मुट्ठीगंज, नॉर्थ मलाका, नैनी, शाहगंज, सदियापुर, कांशीराम आवास नैनी, हिम्मतगंज, मालवीय नगर, खुशहाल पर्वत, एडीए कॉलोनी नैनी, पुरा मनोहरदास, नॉर्थ मलाका, गौस नगर जीटीबी नगर, करेली, दायरा शाह अजमल, कटघर, मीरापुर, कीडग्ंज, तुलसीपुर, काजीपुर-नैनी, दरियाबाद, अम्बेडकर नगर नैनी के साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों व जनपदों के लोग शामिल हैं।

Leave a reply

  • Default Comments (0)
  • Facebook Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें