लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लोकसभा के प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा ने पदाधिकारी को दिए दिशा निर्देश
संवाददाता वैभब पचौरी
एटा। अग्रिम जैन एडवोकेट प्रमुख मीडिया प्रबंधन एटा लोकसभा की जानकारी दी कि रविवार को सुरेशपुरी जी.टी. रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी 22 एटा लोकसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय पर एटा लोकसभा की चुनाव प्रबंधन समिति की लोकसभा चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एटा जनपद के जिला अध्यक्ष संदीप जैन एडवोकेट ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि 22 एटा लोकसभा के प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा ने चुनाव को लेकर चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा एवं समिति को दिशा निर्देश दिए। नागेंद्र दुबे गामा जी ने बताया कि 19 मार्च एवं 20 मार्च को मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित होगी।

उन्होंने चुनाव के लिए कार्य एवं तैयारी करने हेतु मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ पदाधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की एवं कार्य करने हेतु निर्देश दिए और पार्टी कार्यकर्ता को आदेशित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को अपनी कमर कस लेनी चाहिए और हमें भाजपा के अबकी बार 400 पार का लक्ष्य हासिल करना है। बैठक में जिला अध्यक्ष संदीप जैन, जिला अध्यक्ष कासगंज केपी सिंह सोलंकी, लोकसभा प्रभारी श्री नागेंद्र दुबे गामा, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, पूनम बजाज, प्रत्येंद्र पाल सिंह पप्पू, श्री श्यौराज सिंह, अनुराग पांडे, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, सुनील पांडे, राहुल राठौर, नवल कुलश्रेष्ठ, स्वामी कल्याणा नंद, नीरज मिश्रा, विजय मिश्रा, धर्मवीर सिंह गहलोत, अर्जुन सैनी, अमित दीक्षित, गौरव सिंह चौहान, जितेंद्र, अग्रिम जैन, सुशील गुप्ता,आशीष राजपूत, प्रदीप गुप्ता भामाशाह, विजेंद्र गुप्ता बब्बू, अभय चौहान, दुष्यंत तोमर, देवेंद्र भदौरिया, सौरभ गुप्ता, गीता वार्ष्णेय, विनय वर्मा, केशव राणा, सुधीर गौतम, कुलदीप प्रतिहार, खूब सिंह लोधी, डीएस लोधी, नंदकिशोर दिवाकर, संजय सोलंकी, विनीत भारद्वाज, शिव प्रताप सोलंकी, कौशल किशोर साहू, केपी सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
