Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

राष्ट्रीय सूचनाधिकार मानवाधिकार एवं पर्यावरण संगठन द्वारा महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष बनीं संगीता

राष्ट्रीय सूचनाधिकार मानवाधिकार एवं पर्यावरण संगठन द्वारा महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष बनीं संगीता

प्रयागराज की वरिष्ठ समाज सेविका व चिल्ड्रन वैली इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए राष्ट्रीय सूचनाधिकार मानवाधिकार एवं पर्यावरण संगठन द्वारा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद से मनोनीत किया गया है, संगठन के सभी सदस्यों ने श्रीमती संगीता अग्रवाल की उपलब्धि पर बधाई दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री आस्था माथुर की समीक्षा व संस्तुति के बाद श्रीमती अग्रवाल को इस पद से सुशोभित किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह ने आशा जताया है कि इस मनोनयन से समाज में संगठन और मजबूती से महिलाओं के हक के लिए लड़ सकेगा और दहेज प्रथा व महिलाओं के शोषण के खिलाफ आवाज उठ सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *