Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

अंतरिक्ष दिवस पर लाला मनमोहन दास इंटर कालेज के विद्यार्थियों का भू अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र का दौरा

अंतरिक्ष दिवस पर लाला मनमोहन दास इंटर कालेज के विद्यार्थियों का भू अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र का दौरा

 


राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर लाला मनमोहन दास इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा निरंजन कुमार सिंह के निर्देशन में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के पच्चीस मेधावी विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता विवेक शुक्ला और विज्ञान अध्यापिका कल्पना त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चमनगंज झूंसी स्थित डा के एस कृष्णन भू चुम्बकीय अनुसंधान प्रयोगशाला ले जाया गया, जहां पर सीनियर साइंटिस्ट डा प्रभाकर तिवारी द्वारा भारत के चंद्रयान मिशन पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि आज के दिन 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर होने के साथ उस स्थान का नाम “शिव शक्ति” रखा और भारत विश्व में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज के दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की घोषणा की थी।

शोध वैज्ञानिक देवार्चन कर ने बच्चों को अंतरिक्ष और भू- चुम्बकत्व के बारे में और स्पेस में बच्चों के लिए कैरियर की भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। बच्चों ने स्पेस के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर प्रश्न पूछे। अंत में सभी को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शपथ ग्रहण कराया गया,।कार्यक्रम मे डॉ प्रभाकर तिवारी, वैज्ञानिक तथा संस्थान के प्रशासनिक प्रभारी ,डॉ एम. लक्ष्मीनारायण, वैज्ञानिक, राहुल खींची, जूनियर वैज्ञानिक ,श्रीमती तहामा खान, वरिष्ठ तकनीकी सहायक, देवार्चन कर एवं बबुल साय, शोध छात्र उपस्थित थे।यह शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के लिए बहुत ही उत्साहपूर्ण और नया सीख देने वाला बना। बच्चों ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कहा कि वो यह दिन कभी नहीं भूल पाएंगे।
प्रधानाचार्य डा निरंजन कुमार सिंह ने बच्चों को स्पेस में नये अवसर प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि यही बच्चे हमारे आने वाले भविष्य के बेहतरीन वैज्ञानिक बनकर अपने क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *