जनपद बालिका वॉलीबॉल मे नगर दक्षिण अंडर 14, नगर उत्तर अंडर 17 और फूलपुर अंडर-19 में चैंपियन

इलाहाबाद इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार को संपन्न हुई जनपद बालिका विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में नगर दक्षिण अंडर 17 में नगर उत्तर और अंडर-19 में फूलपुर ने चैंपियन होने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व कुलपति रीवा विश्वविद्यालय पीयूष रंजन अग्रवाल ने किया ।
बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता के विजेता टीम व खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक पी एन सिंह ने पुरस्कृत किया । श्री सिंह ने प्रतियोगिता के शानदार आयोजन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य को बधाई दिया।
विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय गिरी , श्याम मनोहर अग्रवाल रहे और
इस अवसर पर खेल संचालन एवं आयोजन में आरपी सिंह , पूर्व खेल सचिव अजय सिंह यादव ,श्रीमती विजया सिंह, श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती सुधा, बृजेश सरोज, अरविंद गौतम ( तीरंदाजी के राष्ट्रीय चयनकर्ता) बलराम, डॉ. मुकेश त्रिपाठी, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. देवी शरण, त्रिपाठी , विनोद कुशवाहा ,कौशिकी अग्रहरि, रूबी अग्रवाल, शालिनी कनौजिया, शालिनी मिश्रा, माहेश्वरी, श्याम शंकर, धीरेंद्र कुमार, प्रतिभा यादव, दीपक चौरसिया, शिवराम और बृजेश कुमार सहित अन्य सम्मिलित रहे।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे:
अंडर-14 वर्ग: नगर दक्षिण चैंपियन
नगर दक्षिण बनाम बेसिक मेजा → नगर दक्षिण ने 15-13, 10-15 और 15-6 से विजय प्राप्त की।
अंडर-17 वर्ग: शहर उत्तरी चैंपियन
शहर उत्तरी बनाम फूलपुर → शहर उत्तरी ने 15-0, 15-0 से एकतरफा जीत दर्ज की।
अंडर-19 वर्ग: फूलपुर चैंपियन
फूलपुर बनाम बारा तहसील→ फूलपुर ने 25-20, 25-15 और 15-12 से विजय प्राप्त की।
प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में मुकेश शुक्ला, सत्या और चांदनी ने सहयोग किया।
