Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

राष्ट्रवाद के आदर्श के कालजयी विचारक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : भूपेश चौबे

राष्ट्रवाद के आदर्श के कालजयी विचारक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : भूपेश चौबे

प्रयागराज

महानगर के 1216 बूथों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आयोजित की गई जिला संगोष्ठी

गुरुवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा आयोजित जिला संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता सोनभद्र के भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत माता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं। वह सदा ही हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय।
उनका जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समर्पण का अनुपम आदर्श था।
दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय दर्शन’ आज भी वंचितों के उत्थान हेतु पथ-प्रदर्शक है और ‘एकात्म मानववाद’ भारत की सांस्कृतिक आत्मा को आधुनिक युग की आवश्यकताओं से जोड़ने वाला शाश्वत मार्ग है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं। एक ऐसा विचार जिसने देश में प्रगतिशील एवं जन कल्याण को समर्पित राजनीति की नींव रखी थी। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन को राजनीति की शुचिता, पारदर्शिता और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका ‘अंत्योदय’ का विचार सामाजिक समरसता और समग्र विकास का मार्गदर्शक बना। उन्होंने जिस उज्ज्वल भविष्य का स्वप्न दिखाया था आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वही साकार हो रहा है जहां सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा है। मुख्य अतिथि शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मौलिक विचारक, कुशल संगठनकर्ता, दूरदर्शिता और सबको साथ लेकर चलने वाले का जो गुण उन्होंने प्रकट किया, उसने नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम किया। ऊंची से ऊंची शिक्षा प्राप्त करके भी उन्होंने नौकरी नहीं की,वे परिवार के बंधनों में नहीं बंधे, शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण उन्होंने भारत माता के मस्तक को सौभाग्य के सिंदूर से मंडित करने के लिए समर्पित कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पवित्र स्मृति को हृदय में संजोकर ध्येय पथ पर आगे बढ़ना होगा। राजनीति उनके लिए साधन थी, साध्य नहीं। भविष्य के निर्माण के लिए वे भारत को समृद्धि शील आधुनिक राष्ट्र बनाने की कल्पना लेकर चले थे। वे महान चिन्तक थे। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय जनसंघ (वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी) को ऐसा विकसित किया जो अतीत की गौरव-गरिमा को लेकर चलता है और जो आने वाले कल की चुनौती की सामना करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उनके कार्य व्यक्ति निष्ठ नहीं, तत्व निष्ठ थे। उन्होंने सदैव आदर्शों पर बल दिया और सिद्धांतों में जीना सिखाया। कार्यक्रम का संचालन महानगर मंत्री राजू राय ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, डॉ शैलेष पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, मनोज कुशवाहा, राम जी शुक्ला, राजेश गोंड, गौरव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

1216 बूथों पर हुई पुष्पांजलि

भाजपा प्रयागराज महानगर के समस्त 15 मंडलों के सभी 1216 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बालसन चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया व पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें का नारा लगाया। चौक, सिविल लाइन, विश्वविद्यालय, शिवकुटी, प्रीतम नगर, सदर गंगा पट्टी एवं यमुना पट्टी, राजरूप पुर ,मीरापुर आदि सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शशि वार्ष्णेय, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, राजेंद्र मिश्र, रणजीत सिंह आशीष द्विवेदी, पार्षद नीरज द्विवेदी कुशाग्र श्रीवास्तवविजय श्रीवास्तव, अजय आनंद, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, चंद्रा अहलूवालिया, अरुण पटेल, सतीश चंद्र नवाब खान, गणेश वर्मा, विश्वास श्रीवास्तव, हरीश पासवान, अनिल गोस्वामी, मो.शरीफ, असद बबली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *