Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

“प्रयागराज के साहित्यकार, समाजसेवी एवं रंगमंच कलाकार, विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के सातवें वार्षिकोत्सव छतरपुर (मध्य प्रदेश) में हुए सम्मानित”

 

“प्रयागराज के साहित्यकार, समाजसेवी एवं रंगमंच कलाकार, विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के सातवें वार्षिकोत्सव छतरपुर (मध्य प्रदेश) में हुए सम्मानित”

 

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के सातवें वार्षिकोत्सव, सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन छतरपुर (मध्य प्रदेश) में अत्यंत गरिमामय एवं भव्य ढंग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के सात राज्यों से पधारे साहित्यकारों, समाजसेवियों और कलाकारों की प्रभावशाली उपस्थिति रही। समारोह की मुख्य अध्यक्षता पद्मश्री से अलंकृत डॉ. अवध किशोर जड़िया ने की, जिनके सान्निध्य ने कार्यक्रम की महत्ता को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

सम्मान प्राप्तकर्ता सभी पदाधिकारियों का प्रयागराज में हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत,

इस अवसर पर प्रयागराज शाखा द्वारा वर्षभर किए गए सक्रिय, संगठित एवं उल्लेखनीय कार्यों को ध्यान में रखते हुए कई विशिष्ट सम्मान प्रदान किए गए। प्रयागराज टीम की संगठनात्मक सक्रियता और उत्कृष्ट योगदान के लिए “डॉ. अवनीश गुप्ता स्मृति सम्मान–2025” से साकिब सिद्दीकी ‘बादल’, अन्नु विश्वकर्मा, कान्तिप्रभा शुक्ला, संध्या कनौजिया ‘श्रीजी’, पूनम तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, दीप किशन कनौजिया और सरजीत गौतम को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में निरंतर उत्कृष्ट सहभागिता के लिए “जनचेतना गौरव सम्मान–2025” अन्नु विश्वकर्मा, कान्तिप्रभा शुक्ला, संध्या कनौजिया ‘श्रीजी’, पूनम तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, दीप किशन कनौजिया और सरजीत गौतम को प्रदान किया गया।

प्रयागराज व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को सुदृढ़ बनाने, नई ऊर्जा से कार्यों का संचालन करने और विशिष्ट नेतृत्व देने के लिए “जनचेतना रत्न सम्मान–2025” साकिब सिद्दीकी ‘बादल’ को प्राप्त हुआ।
संस्थागत निष्ठा, वार्षिक समर्पण और संगठन के प्रति निरंतर जिम्मेदारी निभाने हेतु “रीता स्मृति सम्मान–2025” डॉ. राहुल शुक्ल ‘साहिल’ को प्रदान किया गया।
विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के पूर्व वार्षिकोत्सवों में श्रेष्ठ संयोजन, संचालन और संगठन क्षमता के अनुपम प्रदर्शन के लिए “श्री बुद्धि राम बडोला स्मृति सम्मान–2025” भी डॉ. राहुल शुक्ल ‘साहिल’ को दिया गया।
साथ ही उत्कृष्ट काव्यपाठ, मंच संचालन और स्वागत सत्कार में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए पूर्व घोषित “साहित्य शिखर सम्मान–2028” भी डॉ. राहुल शुक्ल ‘साहिल’ को प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में विभिन्न राज्यों के साहित्यकारों ने अपने विचार और काव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। सम्मान प्राप्ति के उपरांत विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत की प्रयागराज टीम ने “आओ बे रेस्टोरेंट, राजरूपपुर” में एकत्र होकर अपनी खुशी साझा की।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रदीप कुमार चित्रांशी सहित संस्था के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी सम्मानित प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत आगे भी साहित्य, संस्कृति और सामाजिक उत्थान की इस चेतना यात्रा को राष्ट्रव्यापी स्तर पर निरंतर प्रवाहित करता रहेगा। समारोह से जुड़े सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने संस्था के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *