Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

जनकवि कैलाश गौतम राष्ट्रीय काव्यकुम्भ-2025 ,अखिल भारतीय कविता सम्मेलन/मुशायरा व सम्मान समारोह की हुई बैठक

जनकवि कैलाश गौतम राष्ट्रीय काव्यकुम्भ-2025
,अखिल भारतीय कविता सम्मेलन/मुशायरा व सम्मान समारोह की हुई बैठक

प्रयागराज साहित्यिक-सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था “कैलाश गौतम सृजन संस्थान” की ओर से कविता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बहुचर्चित,बहुप्रतीक्षित व प्रतिष्ठित कार्यक्रम 14 वां राष्ट्रीय काव्यकुम्भ-2025(अखिल भारतीय कविता सम्मेलन/मुशायरा एवम् सम्मान समारोह) की रूपरेखा/तैयारियों के संदर्भ में संस्था की बैठक आज दिन में 01:00 बजे सिविल लाइंस के एक निजी गेस्ट हाऊस मे मेरी( डाoश्लेष गौतम) की अध्यक्षता और संरक्षक श्री संतोष चौधरी,श्री आर के अरोरा, डॉ कृष्ण सिंह,आनंद श्रीवास्तव,डॉ पियूष दीक्षित,श्री चंदन शर्मा,श्री अभिषेक वर्मा,राजेंद्र यादव,अमित जायसवाल की देखरेख एवं मार्गदर्शन में आहूत की गई, जिसमें संस्था और आयोजन मंडल से जुड़े सदस्य/पदाधिकारी मौजूद थे।बैठक मे सर्वसम्मति से निम्नलिखित घोषणाएँ की गई।

1.’काव्यकुम्भ-2025′ का आयोजन रविवार ,दिनांक 28 दिसंबर , 2025 को हिन्दुस्तानी एकेडेमी, प्रयागराज मे अपराह्न 02:00 बजे कैलाश गौतम सृजन संस्थान,प्रयागराज अपने साथी-सहयोगी संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से करेगी।

2. जनकवि’ कैलाश गौतम राष्ट्रीय काव्यकुम्भ सम्मान-2025′ अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध वरिष्ठ कवि एवं लेखक श्री जमुना प्रसाद उपाध्याय (अयोध्या) को दिया जाएगा।।उनको यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दुस्तानी ज़बान मे कविता/गीत-ग़ज़ल,मुक्तक को प्रतिष्ठित,लोकप्रिय,वाचिक परंपरा की श्रीवृद्धि और उसकी आजीवन सेवा के लिए दिया जाएगा।संस्था को श्री जमुना प्रसाद उपाध्याय जी की औपचारिक सहमति प्राप्त हो चुकी है।सम्मान मे प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह,धनराशि, शाल-श्रीफल,माला, अंगवस्त्रम्, व अन्य उपहार दिये जाएँगे।
3. श्री जमुना प्रसाद उपाध्याय जो कि साहित्य जगत में बहुत ही प्रतिष्ठित नाम है,आपके जनवादी तेवर और आम आदमी के संदर्भ में लिखी रचनाएं बहुत ही लोकप्रिय हैं।आपकी सरस और कोमल भाषा ,वैचारिक सौंदर्य ,अभिव्यक्ति की कला और अनुभव की वैश्विक प्रसिद्धि है।
आपको उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान,उत्तर प्रदेश शासन,का प्रतिष्ठित साहित्य भूषण सम्मान भी प्राप्त है।
ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग,लंदन के निमंत्रण पर ब्रिटेन के कई शहरों में काव्य पाठ एवं विशेष सम्मान।
आपको देश-विदेश में उनकी आजीवन साहित्यिक सेवाओं के लिए काव्यपाठ एवं बहुत से सम्मान और अलंकार प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही साथ आपने क‌ई पुस्तकें लिखी हैं।आपने क‌ई पत्र-पत्रिकाओं में संपादन का कार्य भी किया है।आप लोकभाषा अवधी के भी समर्थ रचनाकार हैं।

पूर्व के वर्षों में यह सम्मान पद्मभूषण गोपाल दास नीरज,पद्मश्री अशोक चक्रधर जी,डॉ उदय प्रताप सिंह, डॉ सुरेश अवस्थी,डाॅ सरिता शर्मा, डॉ बुद्धिनाथ मिश्रा,यश मालवीय,डॉ कुंवर बेचैन,डॉ विष्णु सक्सेना,श्री सर्वेश अस्थाना,श्री आलोक श्रीवास्तव जी,श्री अज़हर इक़बाल,श्री दिनेश रघुवंशी जी को दिया गया था।

3.अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर काव्यमंचों पर कविताओं को प्रतिष्ठित करनेवाले देश के अन्य प्रख्यात एवं युवा रचनाकार भी इस समारोह में शामिल होंगे।

4:आठ अन्य प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय,युवा तथा सक्रिय रचनाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने काव्य पाठ के जरिए प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता प्राप्त की है। साथ ही एक उस संस्था को भी सम्मान दिया जाएगा जिसने साहित्य सेवा एवं सांस्कृतिक सरोकारों में उल्लेखनीय कार्य किया है।

डॉ कमलेश शर्मा (इटावा)
डॉ सुरेंद्र सार्थक (भरतपुर)
श्री शरीफ भारती(ठाकुर द्वारा)
श्री अभिषेक तिवारी (शिमला)
श्री महेश प्रताप श्रीवास्तव (नोएडा)
श्री राहुल शर्मा (मुरादाबाद)
सुश्री सरोज त्यागी (ग़ाज़ियाबाद)
डॉ आदित्य जैन (कोटा)

एवं
नव भारत निर्माण समिति (वाराणसी)
को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक सांस्कृतिक सरोकारों के तौर पर सम्मानित किया जाएगा।

4.कैलाश गौतम जी लोकभाषा के भी प्रख्यात/प्रतिष्ठित कवि थे इसलिए बहुचर्चित लोक कवि व राष्ट्रीय काव्यमंचों के प्रतिष्ठित व लोकप्रिय युवा रचनाकार भी काव्यपाठ करेंगे‌ लोकभाषा व युवा प्रतिनिधित्व संस्था के प्रमुख उद्देश्यों में एक है।

5.काव्यकुम्भ-2025 मे विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय प्रयागराज व आसपास की कुछ प्रमुख व विशिष्ट विभूतियो का सम्मान/अलंकरण भी होगा।

6.एक पुस्तक का लोकार्पण भी होगा।

7.काव्यकुम्भ-2025 श्री राजन चतुर्वेदी को समन्वयक तथा डॉ पंकज रावत, डॉ पवन कुमार,डा धीरेंद्र विक्रम सिंह,डॉ संदीप मिश्रा,डॉ नेहा भारती,डॉ चंद्रनाथ सिंह को समारोह सह-समन्यवक बनाया गया है।

8:श्री संतोष चौधरी, डॉ कृष्ण सिंह एवं श्री आशुतोष जायसवाल को समारोह समिति का संयुक्त अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

9:श्री चंदन शर्मा,•ई•मनीष घोष,श्री नरेश महारानी,श्री राजू मरकरी,बृजेश कुमार शुक्ला, एवं को सह-संयोजक नियुक्त किया गया।
कवि डाo श्लेष गौतम को संयोजक
तथा
डाo अरूणकान्त,प्रदीप तिवारी,एवं डॉ गिरिजेश सिंह डॉ राष्ट्र गौरव,को संयुक्त रूप से व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है।

10: डॉ प्रकाश खेतान व डॉ पियूष दीक्षित को समारोह प्रभारी नियुक्त किया गया।

11. डॉ कृष्ण सिंह एवं श्री महेश श्रीवास्तव एवं को संसाधन प्रमुख बनाया गया है।

12.कार्यक्रम मे प्रयागराज के प्रतिष्ठित/प्रमुख कवि/शायर भी शामिल होंगे।

13.संपूर्ण बैठक का संचालन संस्था संरक्षक श्री अजीत सिंह,स्वागत अनुराग अरोरा एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री अभिनय कोहली ने तथा श्री अनिल अरोरा एवं इंजीनियर मनीष घोष,ने घोषणाएँ की तथा प्रस्ताव रखे।

14.काव्यकुम्भ-2025 का आयोजन प्रयागराज की शाश्वत साहित्यिक-सांस्कृतिक परंपरा को जीने निभाने का एक विशेष किन्तु विनम्र प्रयास है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *