गंगा समग्र शिविर का भूमि पूजन के साथ हुआ माघ मेला 2026 के कैम्प निर्माण का शुभारंभ

प्रयागराज गंगा समग्र काशी प्रांत संयोजक राकेश मिश्र के अनुसार आज दिनांक 12/12/2025 को गंगा समग्र शिविर का भूमि पूजन के साथ हुआ शुभारंभ।
माघ मेला प्रयागराज 2026 के अंतर्गत लगने वाले गंगा समग्र शिविर का भूमि पूजन गंगोली शिवाला मार्ग में स्थित मेला क्षेत्र में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में काशी प्रांत के जैविक आयाम प्रमुख रणदीप सिंह सपत्नीक रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष, राष्ट्रीय पदाधिकारी अजय मिश्रा, अमिताभ उपाध्याय, अवधेश कुमार, स्वामी हरि नारायण, काशी प्रांत संरक्षक श्रीपत सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री संजय, दिवाकर, दिव्या, आत्मानंद जी, राजेश जी, नीलम जी, आलोक शर्मा, अवध नारायण, अजय,चंद्र प्रकाश, प्रवीण, श्रवण,टी एन शुक्ला,रामबाबू, सनी,अशोक सिंह, शैलेश, कमलेश, कमल नारायण सहित बड़ी संख्या में गंगा भक्त उपस्थित रहे।भूमि पूजन कार्यक्रम गंगा समग्र काशी प्रांत आरती आयाम प्रमुख एवं तीर्थराज के पुरोहित जितेंद्र गौड़ के द्वारा संपन्न कराया गया।
