Sunday, February 15Ujala LIve News
Shadow

राष्ट्र के निर्माण में बच्चों की अहम भूमिका –अभिलाषा गुप्ता

राष्ट्र के निर्माण में बच्चों की अहम भूमिका –अभिलाषा गुप्ता

रिपोर्ट शिवजी मालवीय

प्रयागराज
के डी एल सी कान्वेंट स्कूल के वार्षिक समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के निर्माण में अपनी रचनात्मक भूमिका का निर्वाहन करते हैं। बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ साथ संस्कार संस्कृति एवं नैतिक शिक्षा दिया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद समाज सेवी एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कृषि आर्थिक शोध संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे डाक्टर हरिश्चंद्र मालवीय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन के डी एल सी कान्वेंट के निदेशक दिनेश कन्नौजिया ने किया। के डी एल सी कान्वेंट स्कूल की प्राचार्या ने स्कूल की स्थापना के उद्देश्य एवं इसके प्रगति पर प्रकाश डाला। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डाक्टर हरिश्चंद्र मालवीय ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य का आभूषण है। शिक्षक मनुष्य की पाशुविक वृत्ति का शोधन करके उसे संस्कार शिक्षा के द्बारा चरित्रवान पुरुष के रूप में निर्मित करता है। डाक्टर हरिश्चंद्र मालवीय ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं ए पी जे अब्दुल कलाम के शिक्षा पर दिये गये विचारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को आकर्षित किया। मुख्य अतिथि द्बारा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षाविद अधिवक्ता डाक्टर अभिवावकगण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल की प्राचार्या ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *