Tuesday, June 23Ujala LIve News
Shadow

प्रधान आयकर आयुक्त के नेतृत्व में आयकर कर्मियों ने आयोजित किया भण्‍डारा

प्रधान आयकर आयुक्त के नेतृत्व में आयकर कर्मियों ने आयोजित किया भण्‍डारा

उजाला शिखर

प्रयागराज
ज्येष्ठ माह के 8वाँ मंगलवार के अवसर पर आयकर भवन में प्रधान आयकर आयुक्‍त मानस मेहरोत्रा के नेतृत्‍व में बड़ा मंगल धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर आयकर परिसर के गेट पर एक विशाल भण्‍डारे का आयोजन किया गया । प्रारम्भ में प्रधान आयकर आयुक्‍त मानस मेहरोत्रा एवं अपर आयकर आयुक्त सौजन्य रंजन ने आयकर परिसर स्थित हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं भोग प्रसाद चढाकर सभी के कुशलता की कामना की , तत्पश्चात प्रधान आयकर आयुक्त मानस मेहरोत्रा एवं सौजन्य रंजन के द्वारा प्रसाद वितरण कर भण्‍डारे की शुरूआत की गई। इस अवसर पर प्रधान आयकर आयुक्‍त द्वारा चर्चा के दौरान बताया गया कि सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास में पडने वाले मंगलवार को बुढवा मंगल भी कहा जाता है , बुढवा मंगल कहे जाने के पीछे दो धार्मिक कथा का जिक्र मिलता है , मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में ज्येष्ठ मास के मंगलवार को भगवान हनुमान जी पहली बार भगवान श्री राम से मिले थे इसलिए इस महीने के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है, वहीं महाभारत काल के अनुसार ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमान जी ने बूढे बानर का रूप धारण करके भीम के अभिमान को चूर किया था इसलिए ज्‍येष्‍ठ मास में पडने वाले मंगल को बुढवा मंगल कहा जाने लगा । चर्चा के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी ईश्‍वर के आभारी हैं ,कि हम इस स्थिति में हैं कि समाज के लिए कुछ कर सकते हैं, हमें जो भी वेतन मिलता है उसमें से कुछ अंश हम समाज एवं गरीबों के लिए खर्च कर सकते हैं और करना भी चाहिए । कार्यक्रम के दौरान ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव , नन्‍दन कुमार सोनकर , योगेश्वर राय सर्चिल कुमार यशवंत मौर्या, बलराम प्रजापति आर एन अग्रहरी धर्मेंद्र सिंह नागेंद्र यादव बृजेश कुमार, रोहित सिंह, विजय कुमार यादव,श्रीमती मधु करनानी, नीलम मौर्य, ममता मौर्या शुभम मालवीय ऊषा देवी गीता देवी पूनम कुमारी अंकित गुप्ता पुरूषोत्‍तम शर्मा एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी गण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *