Wednesday, July 1Ujala LIve News
Shadow

डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब प्रयागराज गौरव द्वारा चिकित्सकों का भव्य सम्मान

डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब प्रयागराज गौरव द्वारा चिकित्सकों का भव्य सम्मान


उजाला शिखर
प्रयागराज:राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के शुभ अवसर पर लायंस क्लब प्रयागराज गौरव के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन आनंद योगालय में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने की। इस अवसर पर प्रयागराज के ख्यातिलब्ध चिकित्सकों के साथ-साथ शाहजहाँपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी लायन डॉ. विवेक मिश्रा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन लायंस इंटरनेशनल मंडल 321ई के संयुक्त जनसंपर्क अधिकारी लायन हिमांशु गुप्ता द्वारा किया गया।

क्लब सचिव लायन अनिल विश्वकर्मा ने सभी सम्मानित चिकित्सकों को अंगवस्त्रम् पहनाकर सम्मानित किया, जबकि क्लब कोषाध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता ने तिलक लगाकर सभी का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर आनंद योगालय के योगाचार्य विक्रांत आनंद को समाज के प्रति उनके योगदान हेतु पुरस्कृत किया गया।
डॉ. भूपेश द्विवेदी, डॉ उमा जायसवाल, डॉ. पीयूष दीक्षित, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. सविता अग्रवाल, डॉ. बी.बी. अग्रवाल, डॉ. सपना सिंह, डॉ. अमिता यादव, डॉ. संगम लाल विश्वकर्मा, डॉ. रोहित गोपाल, डॉ. एस.के. शुक्ला सहित अन्य चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
लायन सतीश टंडन, लायन जगमोहन अग्रवाल, लायन अनिल टंडन, लायन आरती सक्सेना, लायन अंजना शुक्ला, लायन शिवमूर्त,कमल क्रांति, राजीवगुप्ता, मीनाअरोरा, कमलेश जायसवाल, लायन उपमा श्रीवास्तव, लायन नीलम, लायन शालिनी, लायन अलका सहित क्लब के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि चिकित्सक समाज के सच्चे सेवक हैं और उनका सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *