Wednesday, July 1Ujala LIve News
Shadow

डॉक्टर्स डे विशेष देश के चिकित्सकों को समर्पित है 1 जुलाई का दिन

 

*कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान*

*सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदना के प्रति आभार व्यक्त*

प्रयागराज

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन एवं कर्मचारियों द्वारा सभी डॉक्टरों को उनके उत्कृष्ट योगदान, सेवा भावना एवं मरीजों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अस्पताल के सभी विभागों के डॉक्टरों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

*डॉक्टर केवल इलाज नहीं, उम्मीद और विश्वास भी देते हैं।*

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर केवल इलाज नहीं करते, बल्कि कठिन परिस्थितियों में मरीजों और उनके परिवारों को विश्वास और उम्मीद भी देते हैं। उनकी सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

*डॉक्टर का कार्य है सेवा और जिम्मेदारी – डॉ. सुनील विश्वकर्मा*

अस्पताल के प्रबंध निदेशक एवं जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने कहा कि डॉक्टर का कार्य केवल पेशा नहीं बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और मानवीय मूल्यों के साथ समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

*डॉक्टर्स डे क्यों मनाया जाता है?- निखिल श्रीवास्तव*

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अस्पताल के मीडिया कॉर्डिनेटर ने बताया कि हर वर्ष 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद्र रॉय की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया और समाज सेवा को अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने अपने यहां प्रदत्त सेवाओं की जानकारी भी दीं

*स्वास्थ्य सेवाओं की हमारी प्रतिबद्धता*

• अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त उपचार
• अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम
• 24×7 इमरजेंसी एवं ट्रॉमा केयर
• मरीजों के प्रति संवेदनशील और पारदर्शी सेवाएं
• किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार

 

*शुभकामनाएं*

इस अवसर पर अस्पताल परिवार ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *