Sunday, August 16Ujala LIve News
Shadow

रोटरी इलाहाबाद ग्रैंड ने डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर किया सम्मान समारोह आयोजित

रोटरी इलाहाबाद ग्रैंड ने डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर किया सम्मान समारोह आयोजित


प्रयागराज। रोटरी इलाहाबाद ग्रैंड द्वारा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर क्लब से जुड़े चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पित सेवाओं के लिए सभी सम्मानित सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही केक काटकर दोनों दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाए गए।

कार्यक्रम के अध्यक्ष रोटेरियन यदुराज जोशी रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोटेरियन रोहित अग्रवाल (सह-कार्यक्रम अध्यक्ष) की प्रमुख भूमिका रही।

इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. इशानी सलूजा, रोटेरियन डॉ. अस्तित्व अग्रवाल, रोटेरियन डॉ. शालिनी द्विवेदी, रोटेरियन डॉ. पुष्पम द्विवेदी, रोटेरियन सीए पुनीत अग्रवाल, रोटेरियन सीए वर्तिका अग्रवाल, रोटेरियन सीए गौरव अग्रवाल, रोटेरियन सीए अमित तिवारी एवं रोटेरियन सीए हेमांग अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

समारोह में रोटेरियन ईशान अग्रवाल, रोटेरियन सुगंध वार्ष्णेय, रोटेरियन अंकित बंसल, रोटेरियन अक्सा आज़म, रोटेरियन अंकिता सर्राफ, रोटेरियन मनीष गुप्ता, रोटेरियन शोभित अग्रवाल एवं रोटेरियन पियूष पाण्डेय सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक आर. सुल्तानिया एवं सचिव रोटेरियन यश अग्रवाल ने सभी चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दोनों ही पेशे समाज की प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित सदस्यों के सेवा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *