Thursday, July 2Ujala LIve News
Shadow

*मंत्री नन्दी ने मेजा तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को दिया मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत 15 लाख का चेक*

*मंत्री नन्दी ने मेजा तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को दिया मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत 15 लाख का चेक*

*मंगलवार को पीड़ित परिवार ने मंत्री नन्दी के साथ मुख्यमंत्री से की थी मुलाकात*

*परिवार के पांच सदस्यों के नाम प्रशासन ने किया एक – एक बिस्वा आवासीय भूमि पट्टा, मकान तक आने-जाने का रास्ता बनवाया गया*

*6 जुलाई को नोटिस पीरियड समाप्त होने के बाद हत्यारोपी के अवैध निर्माण पर होगी विधिक कार्रवाई*


उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति एवं त्वरित न्याय प्रक्रिया के तहत बुधवार को मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में जाकर तीहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत 15 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। वहीं परिवार के पांच सदस्यों के नाम किए गए एक – एक बिस्वा आवासीय भूमि पट्टा का कागजात सौंपा गया। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को मंत्री नन्दी के साथ मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सहायता एवं सुरक्षा की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने हर सम्भव सहायता के साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया था। वहीं मुलाकात के कुछ घंटों के अंदर ही मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता का चेक जारी किया गया।

पीड़ित परिवार के तीन सदस्यों के नाम मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी चेक लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी बुधवार की दोपहर लखनऊ से सीधे मेजा के कुकुरकटवा गांव पहुंचे। इस दौरान पुलिस कमिश्नर जोगेंदर सिंह, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, डीसीपी यमुनानगर विवेक कुमार यादव, एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में आस-पास के गांवों और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। जिनकी उपस्थिति में मंत्री नन्दी ने श्रीमती रामरती पत्नी स्वर्गीय श्याम लाल, मुकेश पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ, रामनिरंजन पुत्र स्वर्गीय गुलजार, श्रीमती सरस्वती देवी पत्नी स्वर्गीय मंजेश एवं निब्बुलाल पुत्र स्वर्गीय गुलजार के नाम प्रशासन द्वारा पट्टा किए गए एक-एक बिस्वा आवासीय जमीन के कागजात प्रदान किए। वहीं मुख्मयंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत सहायता राशि के तहत निब्बुलाल पुत्र गुलजार, श्रीमती रामरती पत्नी स्वर्गीय श्यामलाल और मुकेश पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ को पांच-पांच लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार के मकान तक आने-जाने के लिए रास्ता बनवाए जाने की जानकारी दी गई।
बताया गया कि हत्यारोपियों द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। जिसके लिए विधिक कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है। 6 जुलाई को नोटिस पीरियड समाप्त होने के बाद हत्यारोपी के अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की भी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री नन्दी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आश्वास्त किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरी सरकार उनके साथ है। प्रत्येक व्यक्ति को त्वरित न्याय मिले, वहीं अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो यह हमारे सरकार की पहली प्राथमिकताओं में एक है।

मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में 15 जून की रात श्याम लाल गुप्ता (65), इंद्रावती देवी (58) और अमरावती देवी (52) की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई थी। तीनों के शव घर के बाहर मिले थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी हिमांशु यादव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद हिमांशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने 19 जून को मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव में तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया था। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराने का वादा किया था। मंत्री नन्दी ने कहा था कि ऐसा दुस्साहसिक कार्य करने वाले जो भी लोग हैं, उनमें से एक को भी बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई ऐसी होगी कि नजीर बने और उनकी सात पुश्तें याद रखें। जिंदगी में फिर कभी ऐसा दुस्साहसिक प्रयास करने से पहले सौ बार तौबा करेंगे, इस तरह की कार्रवाई दोषियों के खिलाफ की जाएगी।
अपने वादे को पूरा करते हुए मंत्री नन्दी ने बुधवार को मेजा तिहरा हत्याकांड के पीड़ित परिवार की मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई। जिनमें राम निरंजन गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, पवन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विशेष गुप्ता, राधा गुप्ता, लोकपति गुप्ता, चंद्रिका प्रसाद साहू शामिल रहे।
पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को हत्यारोपी द्वारा धमकी दिए जाने जाने एवं जान-माल की क्षति का भय होने की जानकारी दी थी। साथ ही आर्थिक सहायता व आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।
मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिया कि उनको न्याय दिलाया जाएगा। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। कातिलों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी। सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ है। उनको हर प्रकार से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

*त्वरित न्याय के लिए तत्पर रहते हैं मंत्री नन्दी*

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार में लोगों को त्वरित न्याय दिलाने एवं उन तक सहायता दिलाने के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं। जनवरी 2025 में जनपद चित्रकूट के बरगढ़ बाजार निवासी व्यापारी अशोक कुमार केसरवानी के पुत्र आयुष केसरवानी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्या का खुलासा एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित परिवार ने मंत्री नन्दी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी कल्लू मारा गया था। वहीं एक अन्य आरोपी इरफान के पैर में गोली लगी थी। त्वरित न्याय मिलने पर पीड़ित परिवार ने संतुष्टि जताई थी।

कुछ वर्ष पूर्व झांसी के मऊरानीपुर में सर्राफा कारोबारी की हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही मंत्री नन्दी ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। जिसके बाद हत्यारोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई थी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी तरह पिछले दिनों नैनी के चक रघुनाथ में नई बाजार निवासी व्यापारी राज कुमार केसरवानी एवं संजीव कुमार केसरवानी के आवास एवं प्रतिष्ठान में आग लगने की जानकारी होने पर मंत्री नन्दी ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। शासन द्वारा स्वीकृत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए नन्दी सेवा संस्थान एवं वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन के पहल पर भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *