दारागंज व्यापार मंडल ने आयोजित किया विशाल भंडारा

प्रयागराज
सावन के पावन मास के अवसर पर दारागंज व्यापार मंडल संबद्ध प्रयाग व्यापार मंडल द्वारा दारागंज के निराला चौराहे पर विशाल कांवड़ सेवा एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
दारागंज में भारी संख्या में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है जिसके उपलक्ष में व्यापार मंडल द्वारा दारागंज कोतवाली पर स्तिथ शंकर जी के मंदिर पर मुख्य अतिथि लेटे हुए हनुमान मंदिर के महंत श्री 108 महंत बलबीर गिरि जी महाराज , पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत श्री यमुना पुरी जी महाराज महंत अलोपिन मंदिर एवं प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला जी द्वारा पूजन करके एवं भोग लगा कर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
दारागंज के सभी व्यापारी साथियों के सहयोग से यह विशाल भंडारा आयोजित हुआ जिसमे हज़ारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर दारागंज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुशील गिरी , महामंत्री किशन खेड़ा , कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ला लक्ष्मी मेडिकल , रवींद्र गिरी , दिलीप गोस्वामी , मदन महाजन , घनश्याम वैश , देवेश मिश्रा , आदर्श शुक्ला , गोलू गिरी , संजय चौरसिया , सोनू गुप्ता , हिमांशु वर्मा , सोनू माली , छोटू पंडित , रिंकू पंडित , विकास दुबे , दादा भाई , सुमित गुप्ता , अवधेश यादव एवं प्रयाग व्यापार मंडल से महमूद अहमद ख़ान , पार्षद साहिल अरोड़ा, शुभम केसरवानी, व अकरम शगुन उपस्थित रहे।
