04 लाख के वार्षिक पैकेज पर चयनित हुईं ठा0 हर नारायण सिंह ग्रुप आफ काॅलेज की छात्राएं

IDFC First Bank एवं Times Group के सौजन्य से ठा0 हर नारायण सिंह ग्रुप आॅफ काॅलेज में 22 अगस्त से कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन किया गया। चयनित प्रक्रिया के उपरान्त आज दिनंाक 27.08.2026 को 04 छात्राएं रागिनी केसरी (एम.बी.ए. छात्रा), खतीजा महताब (बी.बी.ए. छात्रा), अनुष्का श्रीवास्तव एवं अनुष्का कुशवाहा (बी.काॅम. छात्राएं) का चयन IDFC First Bank में 4 LPA पर एसोसिएट मैनेजर के पद पर हुआ। उपरोक्त छात्राओं के चयनित होने पर ठा0 हर नारायण सिंह ग्रुप आॅफ काॅलेज के उपनिदेशक इं0 विनय प्रताप सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए चयनित छात्राओं को बधाई दी और कहा कि हमारे महाविद्यालय की यह सफलता उनकी मेहनत और महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। हम भविष्य में भी ऐसे अवसर लाते रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्लेसमेन्ट अधिकारी श्रीमती सुम्बुल सिद्दीकी ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 अजय कुमार गोविन्द राव ने छात्राओं को बधाई देते हुए महाविद्यालय प्रबन्धन एवं श्रीमती सुम्बुल सिद्दीकी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
